शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तय समय में पूरा न हो सका सीवर लाइन बिछाने का काम

Connect News 24

The work of laying sewer line could not be completed within the stipulated time.

अंटा से जेल रोड पर सीवर लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा। नगर

शाहजहांपुर। जल निगम की ओर से अंटा चौराहे से जेल रोड तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य निर्धारित 14 दिसंबर तक पूरा नहीं हो सका। अब नगर आयुक्त ने 20 दिसंबर तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता ने निरीक्षण के लिए निकले नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को बताया कि फायर ब्रिगेड के निकट लगभग चार मीटर गहरी सीवर लाइन का कार्य किया जा रहा है। इसमें हाउस कनेक्ट चैंबर बनवाए जाने का कार्य भी कराया जा रहा है। इससे सड़क की बार-बार खोदाई नहीं करनी पड़ेगी।

बताया कि सड़क की मरम्मत के बाद सिर्फ कनेक्शन पाइप डाले जाएंगे। नगर आयुक्त ने इस काम को 20 दिसंबर तक पूरा कराने का समय दिया है। इसके बाद ही अन्य सड़क पर काम शुरू करने की हिदायत दी। इस मौके पर कार्यदायी संस्था उप्र जल निगम के अधिशासी अभियंता कपिल एम सिंह व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

शीतकालीन अवकाश के दौरान कचहरी के पास होगी खोदाई

अंटा से जेल रोड पर खोदाई के बाद कचहरी के पास सीवर लाइन बिछाने काम शुरू होगा। यह कार्य कचहरी में शीतकालीन अवकाश के दौरान शुरू कराने का निर्णय हुआ है। कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिशासी अभियंता कपिल एम. सिंह ने बताया कि कचहरी में पूरे जिले के वादकारी आते हैं, जिसकी संख्या प्रतिदिन लगभग 10-12 हजार रहती है। कचहरी के पास सीवर लाइन के कार्य से वादकारियों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए कचहरी में शीतकालीन अवकाश सत्र के दौरान ही सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। अवकाश सत्र समाप्त होने से पहले ही कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।

घंटाघर रोड पर लगा जाम

फोटो – 9

सीवर लाइन के लिए खोदाई के चलते अंटा से जेल रोड तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगी हुई है। हालांकि इस मार्ग पर स्थित मोहल्लों व कॉलोनियों में रहने वाले और अस्पताल, स्कूल, कार्यालय जाने वाले लोग अपने वाहनों को लेकर निकलते रहते हैं। वहां यातायात अन्य रास्तों पर डायवर्ट होने से शहर की दूसरी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। घंटाघर रोड पर सबसे ज्यादा जाम लगा। शुक्रवार दोपहर एक से दो बजे के बीच स्कूलों की छुट्टी होने से अधिक जाम लगा। इससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इनके अलावा अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदार भी परेशान रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button