शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मिर्जापुर के युवक ने गाजियाबाद में की आत्महत्या

Connect News 24

मिर्जापुर। क्षेत्र के ग्राम दोषपुर थोक निवासी छोटे सिंह उर्फ रजनीश सिंह के 21 वर्षीय बेटे कुलदीप सिंह ने रविवार रात गाजियाबाद में फंदे से लटककर जान दे दी। वह गाजियाबाद में एक फैक्टरी में काम करता था।

कुलदीप का बड़ा भाई संदीप सिंह भी गाजियाबाद में एक्सपोर्ट फैक्टरी में नौकरी करता है। कुलदीप उसके साथ ही किराये के कमरे में रहता था। अक्सर संदीप रात में कुलदीप दिन में ड्यूटी करता था। रविवार रात कुलदीप ने किसी समय कमरे के पंखे से रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना संदीप ने गाजियाबाद पुलिस के साथ ही घरवालों को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जवान बेटे की मौत से पिता छोटे सिंह, मां विनीता देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button