शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मोहम्मद आजम का नाइपर में चयन

Connect News 24

Mohammad Azam's selection in NIPER

नाइपर प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले मोहम्मद आजम का फोटो

पुवायां। गांव मिश्रीपुर निवासी मोहम्मद आजम का चयन नाइपर (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) के लिए हुआ है।

गांव महुआ पाठक के काइनेटिक इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र मोहम्मद आजम के पिता साबिर अली किसान हैं। मां सायरा बानो गृहणी हैं। मोहम्मद आजम ने नाइपर 2023 के एग्जाम को क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली यह पात्रता परीक्षा देश की सर्वोच्च फार्मेसी संस्थान नाइपर में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा के जरिये परास्नातक फार्मेसी कोर्स में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में प्रवेश मिलता है।

मोहम्मद आजम के अनुसार इस बार परीक्षा में लगभग 6100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। उनको 1537वीं रैंक मिली है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। मोहम्मद आजम की सफलता पर काइनेटिक इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता सहित अन्य स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button