शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में मोहनपुर के मुंशीलाल की मौत

Connect News 24

Munshilal of Mohanpur dies in road accident

गुटैया पर मुंशी की मौत के बाद जांच करती पुलिस

पुवायां। किसी वाहन की टक्कर से खुटार के गांव मोहनपुर निवासी 65 वर्षीय मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

मुंशी का पुत्र गुड्डू पंजाब में काम करता है। उनकी पुत्री सीमा देवी की शादी पुवायां के गांव बेहटा संवात में हुई है। इस समय पुवायां खुटार मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य में जेसीबी, रोलर सहित तमाम मशीने लगी हुई हैं। इस कारण कई बार आवागमन में समस्या हो जाती है। रविवार को मुंशी साइकिल से अपने दामाद लालबहादुर के यहां जा रहे थे। उनको गांव से दवा भी लेनी थी। गुटैया के पास किसी वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी पाकर मुंशी के भतीजे राकेश कुमार थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके चाचा रविवार को ही साइकिल से बेहटा जाने के लिए निकले थे। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button