Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, डेढ़ साल की बेटी-पत्नी की मौत; पति घायल

हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। शेरगढ़ चौराहे के पास सोमवार को रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तेज व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने घायल को सरकारी अस्पताल भिजवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव अकबरिया निवासी हरि शंकर अपनी पत्नी चमेली देवी (24) और 19 माह की बेटी सौम्या के साथ उत्तराखंड के रूद्रपुर में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। हरि शंकर सोमवार सुबह पत्नी और बेटी को लेकर बाइक से अपनी बीमार मां को देखने घर जा रहा था।
ये भी पढ़ें- ये कैसा प्यार: रोते रहे मासूम, प्रेमी के साथ चली गई पांच बच्चों की मां; पंचायत ने सुनाया था ये फैसला



