रामपुर

Rampur News: सावन का दूसरा सोमवार आज, बम भोले के जयकारों के साथ होगा जलाभिषेक

Connect News 24

रामपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक को लेकर कांवड़िये रविवार को दिनभर हाईवे से गुजरकर शिवालयों तक पहुंचते रहे। सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलेभर के शिवालयों में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

जिले में प्राचीन शिव मंदिर भमरौआ, पंजाबनगर, रठौंडा में लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़िये और श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंचेंगे। शहर में भी कोसी शिव मंदिर, ज्वालानगर और सिविल लाइंस के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इस बीच रविवार को दिनभर हाईवे से कांवड़िये शिवालयों तक पहुंचते रहे। जिले में भारी संख्या में कांवडिये हरिद्वार, ब्रजघाट आदि स्थानों से जल लेकर पहुंचे हैं। सोमवार को वह शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में बेरेकेडिंग आदि इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आपात स्थिति में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य टीमें भी लगा दी गई हैं।

रामपुर-शाहबाद मार्ग पर जाम

रूट डायवर्ट होने की वजह से हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद है। बरेली व मुरादाबाद की दिशा में जाने वाले ट्रक, लोडर, रोडवेज बसें आदि भारी वाहन रामपुर-शाहबाद रोड से गुजारे गए। रविवार को इस रोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से बार-बार जाम की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस यातायात को सुचारू करने का प्रयास करती रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button