शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बंदरों ने गिराया निर्माणाधीन भवन का पिलर, दो वाहन हुए क्षतिग्रस्त

Connect News 24

Monkeys dropped the pillar of the building under construction, two vehicles were damaged

पुवायां में बंदरों के पिलर गिराने से क्षतिग्रस्त वाहन

पुवायां। राजीव चौक के पास बंडा मार्ग पर बंदरों ने एक निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल पर बना पिलर गिरा दिया। इससे इमारत के नीचे खड़े दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

बंडा रोड पर नाइन एम पीएम रेस्टोरेंट के पास एक भवन काफी समय से निर्माणाधीन है। भवन में ऊपर की मंजिल पर निर्माण सामग्री ले जाने के लिए तीसरी मंजिल के छज्जे पर ईंटों का एक पिलर बनाया गया था। काम बंद हो गया, लेकिन पिलर बना रहा। निर्माणाधीन भवन के सामने बंडा जाने वाले टैंपो, टैक्सी खड़ी होती हैं और तमाम लोग भवन के सामने बैठे रहते हैं।

सोमवार शाम करीब पांच बजे बंदरों ने पिलर ढहा दिया। पिलर का मलबा भवन के सामने टैंक्सी स्टैंड की ओर आ गिरा। इससे एक कार और एक लोडर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि पिलर गिरने के समय सवारियां और वाहन चालक इमारत के सामने नहीं बैठे थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button