Shahjahanpur News: मइया मैं खड़ा द्वारे पे, पल-पल करूं मैं विनती तेरी…
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:45 AM IST

गांव खमरिया में महामाई के जगराते में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
खुटार। गांव खमरिया में शुक्रवार रात आयोजित महामाई के जगराते में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कलाकारों ने झांकियों के साथ भजन प्रस्तुत कर वाहवाही पाई। सुबह तारा रानी की कथा के साथ जागरण का समापन हुआ।
दुर्गा सेवा समिति खमरिया की ओर से आयोजित जगराते में आरएस ग्रुप गोला के बैनर तले सनी चड्ढा ने मइया मैं खड़ा द्वारे पे करूं पल-पल विनती तेरी, आते हैं हर साल नवरात्रे माता के, मेरे घर के सामने मां तेरा मंदिर बन जाए, जूनियर राजपाल ने खाटू वाले मैं क्या बताऊं तुझे, बेबी पारुल ने भक्तों ने मिलकर किया शृंगार मैया का, राकेश राज ने चलो बुलावा आया है आदि भजन सुनाकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
उत्तराखंड के अन्नू महाकाली ग्रुप के कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कीं। जागरण से पूर्व कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। श्याम कमेटी खुटार और दुर्गा सेवा समिति की ओर से कलाकारों को सम्मानित किया गया।