Bareilly: गला दबाकर पत्नी की हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव रखकर पति फरार; मृतका की मां ने लगाया आरोप

आशा का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले उसे लेकर रविवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को स्ट्रेचर पर रखकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस के साथ तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतका के मायके वालों से जानकारी की। परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
बेहड़ी थाना क्षेत्र के गांव पुरनियां निवासी रामश्री ने बताया कि उनकी बेटी आशा (उम्र 27) की शादी 18 नवंबर 2022 को हाफिजगंज के गांव सोरहा निवासी रामजी सरन से हुई थी। एक महीने पहले ही आशा ने बेटी को जन्म दिया था। रामश्री ने आरोप लगाया कि दामाद रामजी सरन के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। आशा इसका विरोध करती थी। इसे लेकर आए दिन झगड़ा होता था। बेटी ने इसके बारे में उन्हें बताया था।
ये भी पढ़ें- Love Story: लड़की से लड़का बने शरद करने जा रहे शादी, सविता सिंह से की सगाई; पढ़ें दोनों की पूरी प्रेम कहानी



