शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एमएससी भौतिकी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Connect News 24

Result of MSc Physics first semester was 100%

अजय प्रताप

– एसएस कॉलेज के छात्र अजय प्रताप ने पाया पहला स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमएससी (भौतिकी) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें एसएस कॉलेज में एमएससी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत लागू सेमेस्टर प्रणाली का यह प्रथम बैच था। प्रथम सेमेस्टर में कुल 26 विद्यार्थी पंजीकृत थे। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 8.81 एसजीपीए के साथ अजय प्रताप सिंह प्रथम स्थान पर रहे।

8.62 एसजीपीए के साथ सौम्या पाल एवं पलक ग्रोवर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर तो 8.42 एसजीपीए के साथ एकता सैनी एवं मृणाल तिवारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की इस सफलता पर मुख्य शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, कॉलेज सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, विज्ञान संकाय के सह संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।

भौतिक विज्ञान विभाग के नितिन शुक्ला, राजनंदन सिंह राजपूत, प्रशांत शर्मा, सुधाकर गुप्ता आदि ने भी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button