शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छठ पूजा की तैयारियों के लिए नगर आयुक्त ने किया घाट का निरीक्षण, दिए निर्देश

Connect News 24

शाहजहांपुर। छठ पूजा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को खन्नौत नदी स्थित घाट के किनारे तैयारियों का नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम की टीम को दिशा-निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिंदुओं से संबंधित व्यवस्थाओं का देखा। घाट के किनारे ऊबड़-खाबड़ जगह को जेसीबी से समतल किए जाने के लिए निर्देशित किया। सफाई व्यवस्था को दुरस्त रखने के विशेष निर्देश दिए गए। कार्यक्रम को पूर्णता प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए होर्डिंग्स, सेल्फी प्वाइंट आदि के साथ समस्त कार्यक्रम स्थल की सजावट प्लास्टिक फ्री सामग्री से कराने के लिए कहा। नगर निगम द्वारा शुद्ध पेयजल, मोबाइल टॉयलेट के साथ-साथ कूड़े के सही निस्तारण के लिए नीले व हरे रंग की डस्टबिन की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए गए। छठ पूजा पर्व के अवसर पर पूजा सामग्री के लिए अर्पण कलश लगवाए जाने एवं नदी के जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कपड़े के जाल से बैरिकेडिंग कराने के लिए निर्देशित किया। छठ पूजा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सहायता एवं जन जागरूकता के लिए नगर निगम द्वारा कैंप लगाया जाएगा। निकाय कर्मियों व वालंटियर के माध्यम से कूड़े के निपटान के लिए पंफलेट वितरण एवं नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी कराया जाएगा। निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button