शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नगर निगम तैयार करवा रहा डिजिटल डायरेक्टरी

Connect News 24

– सड़क, नाले-नालियों, जलापूर्ति की लाइन आदि का बनेगा नक्शा

– पता लगाया जा सकेगा कि वहां पर कौन से निर्माण पहले से हैं

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से डिजिटल डायरेक्टरी को तैयार करवाया जा रहा है। यह कार्य इंडियन रिमोट सेंसिंग संस्था को सौंपा गया है। इसके बाद शहर में स्थित सड़क, नाली, नाले, जलापूर्ति की लाइन आदि का डिजिटल मैप तैयार हो जाएगा। भविष्य के कोई भी कार्य कराए जाने पर मैप को देखकर यह पता लगाया जा सकेगा कि वहां पर कौन से निर्माण पहले से हैं।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम के पास शहर का मैनुअल नक्शा उपलब्ध है। जिसमें पूरे शहर की संपत्तियों का विवरण रहता है। लेकिन इस नक्शे से निर्माण आदि की स्थिति का पता नहीं लग पाता है। जिसकी वजह से लोग अवैध रूप से निर्माण भी करा लेते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए डिजिटल डायरेक्टरी को तैयार कराए जाने का निर्णय किया गया है। जिस पर कार्य भी शुरू हो गया है।

बताया कि इंडियन रिमोट सेंसिंग संस्था के माध्यम से यह कार्य करवाया जा रहा है। जिसकी टीम शहर में सर्वे कर रही है। मंगलवार को टीम जलालनगर पहुंची। जहां नाले का निरीक्षण किया। जिसको डिजिटल डायरेक्टरी में शामिल किया जाएगा। जिसके बाद नक्शा उपलब्ध होने पर उसकी स्थिति पता चलती रहेगी। अगर नाले के ऊपर या आसपास कोई निर्माण होगा तो उसकी जानकारी हो जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button