शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रोजाना 14 वार्ड में नगर निगम कराएगा फॉगिंग

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 20 Oct 2023 12:43 AM IST

Municipal Corporation will conduct fogging in 14 wards daily

नगर निगम कार्यालय में अ​धिकारियों को निर्देश देते नगर आयुक्त। नगर निगम

शाजहांपुर। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बृहस्पतिवार को नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कहा कि रोजाना 14 वार्ड क्षेत्र में नगर निगम फॉगिंग कराएगा।

नगर आयुक्त ने समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन नियमित रूप से अपने-अपने वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग का कार्य कराएं। जिन वार्डों में डेंगू व मलेरिया के अधिक मरीज हैं, उन क्षेत्रों में सुबह-शाम को एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से अपने घरों में जमा हो रहे पानी को साफ करते रहें। फ्रिज के पीछे की ओर लगी हुई ट्रे, गमले, कूलर, टायर इत्यादि में जमा हो रहे पानी को विशेष रूप से साफ करें। बैठक में मुख्य अभियंत सिविल एसके अंबेडकर, सहायक अभियंता जलकल प्रेमचंद्र आर्य, कर अधीक्षक विजय कुमार, सदानंद, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसपी गंगवार, वरिष्ठ मलेरिया अधिकारी सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button