शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 100 मीटर में मुस्कान और सादुल दौड़े सबसे तेज

Connect News 24

Muskan and Sadul ran fastest in 100 meters

स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में विजेताओं को पुरस्कृत करते कृ​षि रक्षा अ​धिकारी संजय कुमार व अन्य।

शाहजहांपुर। नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में श्रीमती शांति देवी उत्तर माध्यमिक विद्यालय की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता के 50 मीटर में जायरा, 100 मीटर में मुस्कान व सादुल तथा 200 मीटर में जुनैद व सीमा ने पहला स्थान पाया।

कबड्डी में मुस्कान की टीम, खो-खो में मुस्कान की टीम, हॉकी में कपिल की टीम, क्रिकेट में रुद्र पांडेय की टीम विजेता रही। ऊंची कूद सैफ, प्रिंजल में यश, बिंदी में माही तथा चेयर गेम में सिमरन ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, महाराज सिंह यादव, डॉ. कैलाश सिंह यादव, बालक राम यादव, सोमेश यादव, लल्लन सिंह यादव ने पुरस्कृत किया। इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कोच बृजेश कुमार (एथलीट) मुजाहिद अली (हॉकी) अजय वर्मा (वेटलिफ्टिंग), पंकज कुमार (कबड्डी ) का सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव, सचिन यादव, दिनेश कुमार, संकेत मिश्रा, विपिन कुमार, पूनम देवी, सोनी, प्रियंका, अर्चना, फिजा, नूर बानो आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button