Shahjahanpur News: नंद यशोदा की आंखों का तारा बिहारी मेरा रंग रसिया…

सिटी पार्क में प्रभातफेरी के स्वागत के बाद भजन कीर्तन में नृत्य करते श्रद्धालु। संस्था
– श्रीकृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी सिटी पार्क पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी सिटी पार्क के सेंट्रल पार्क में पहुंची। जहां पर पुष्प वर्षा कर डॉ. सिम्मी व हरीश सचदेवा के परिजनों ने स्वागत किया। इसके बाद पूजा-अर्चना हुई।
श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भक्ति भाव से परिपूर्ण भजनों को प्रस्तुत किया। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की। फिर भजन सुनाया न जाने क्या देखा मुझमें, अपना बना लिया…, रविंद्र मिश्रा ने बस इतनी तमन्ना है घनश्याम तुम्हें देखूं गाया।
नितिन शर्मा ने गोविंद हरे गोपाल हरे…, मनमोहन अरोरा ने राधा रानी से मिलना बड़ा जरूरी…., देवेंद्र खुराना ने नंद यशोदा की आंखों का तारा बिहारी मेरा रंग रसिया…भजन गाकर वातावरण को वृंदावनमय बना दिया।
आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर की ओर से दी जाने वाली भेंट सचदेवा परिवार को मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता व प्रधान सुशील नारंग ने सौंपी। इस मौके पर डॉ. विश्वनाथ रस्तोगी, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, डॉ. केडी सिंह, डॉ. संध्या पाठक, डॉ. दिनेश, प्रदुम्न सचदेवा, अंबिका सचदेवा, मनोज खुराना, विवेक सहगल, तनुजा खुराना, सुमन पाठक, विनोद भसीन आदि मौजूद रहे।