शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: जौहरी हत्याकांड में नीरज गुप्ता की जमानत अर्जी खारिज
शाहजहांपुर। शहर के चर्चित शिवम जौहरी हत्याकांड में आरोपी नीरज गुप्ता के जमानत प्रार्थना पत्र पर बुधवार को जनपद न्यायाधीश भानुदेव शर्मा की अदालत में बहस हुई।
जिला शासकीय अधिवक्ता अनुज कुमार सिंह और बचाव पक्ष के अधिवक्ता के बीच बहस सुनने के बाद जनपद न्यायाधीश ने नीरज गुप्ता के जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया है। संवाद

