शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री की बैठक से एनएचएआई व मंडी परिषद के अधिकारी गैरहाजिर रहे

Connect News 24

NHAI and Mandi Parishad officials remained absent from the meeting of the Minister in charge.

कलक्ट्रेट में ट्राईसाइकिल वितरित करने के बाद दिव्यांगों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रभारी म

कार्रवाई के निर्देश, बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। एनएचएआई व मंडी परिषद के अधिकारी अनुपस्थित होने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि बाढ़ के कारण हुई किसानों की फसलों की हानि का शतप्रतिशत आकलन कर सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाए जाएं। महापौर अर्चना वर्मा ने इंदिरा नगर में बिजली की समस्या का मुद्दा उठाया। इसके लिए प्रभारी मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। सड़कों पर असमय निकलने वाले पशुओं के कारण लगने वाली जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को डेयरी संचालकों के साथ बैठक कर समय निर्धारित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान डीएम उमेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सीडीओ एसबी सिंह, विधायक तिलहर सलोना कुशवहा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

40 दिव्यांगों को ट्राइसिकल बांटीं

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विकास भवन परिसर में 40 दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 11 लाख दिव्यांगजनों को 12 हजार रुपये वार्षिक भरण पोषण के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button