Shahjahanpur News: निहारिका ने किया विश्वविद्यालय टॉप, राज्यपाल करेंगी सम्मानित

निहारिका सिंह
एसएस कॉलेज की बीकॉम फाइनेंस की छात्रा हैं निहारिका सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षांत समारोह के लिए टॉपर छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई है। जिसमें चौक निवासी मधुकर श्याम वर्मा व साधना वर्मा की पुत्री एसएस कॉलेज की छात्रा निहारिका सिंह को बीकॉम फाइनेंस में 80 प्रतिशत अंक के साथ विश्विद्यालय टॉपर घोषित किया गया है।
निहारिका सिंह को 10 नवंबर को विश्वविद्यालय में अयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक एवं टॉपर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
निहारिका ने अपनी सफलता का श्रेय विशेष रूप से अपने माता-पिता, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल, डाॅ. केके वर्मा तथा विभाग के सभी गुरुजनों को दिया है। निहारिका की सफलता पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रतिभाशाली छात्र देश की प्रगति में सहायक होते हैं। सचिव डाॅ. एके मिश्रा, प्राचार्य आरके आजाद तथा कॉमर्स विभाग के सभी शिक्षकों ने निहारिका की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

