शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जिला योजना के सदस्य पद के लिए नौ नामांकन

Connect News 24

शाहजहांपुर। जिला योजना के सदस्यों के लिए शनिवार को नामांकन हुए। इसमें नौ सदस्यों ने नामांकन कराए। 21 जून को नाम वापसी होगी और 25 जून को चुनाव होगा।

रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर सतीश चंद्र ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद जिला योजना के सदस्यों का चुनाव होता है। इसमें चुनाव में जीते पार्षद, सभासद और सदस्य मतदान करते हैं। शनिवार को डीएम कोर्ट में नौ लोगों ने जिला योजना के सदस्य पद के लिए नामांकन किया। 21 जून को नाम वापसी होगी और 25 जून को चुनाव होंगे। इसके लिए कुल पांच पद हैं। चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव के नतीजे आने के बाद पांच सदस्यों को जिला योजना के सदस्य की मान्यता मिल जाएगी। ये जिला योजना से संबंधित बैठकों में अपने प्रस्ताव रख सकेंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button