शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रबंधन से नहीं आया कोई, आज से भूख हड़ताल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 03 Nov 2023 12:26 AM IST

शाहजहांपुर। द यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के 246 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के बाद बृहस्पतिवार को प्रबंधन से प्रस्तावित वार्ता में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। तीन दिन से प्लांट पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने अब वहीं पर भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। वहीं, श्रम विभाग कंपनी को आरसी का नोटिस जारी करेगा। बताया जा रहा है कि शनिवार को कंपनी का डेलीगेट आ सकता है।

डीयाजियो ग्रुप की शराब फैक्टरी द यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड यूनिट में कार्यरत 244 नियमित और दो कैजुअल कर्मचारियों की मंगलवार को सेवा समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद कर्मचारी भड़क उठे। वे छह मंजिला प्रोसेस प्लांट पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। तीन दिन से कर्मचारी प्लांट पर ही चढ़े हुए हैं। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे नीचे उतरने का आग्रह किया था। बृहस्पतिवार को कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि, कर्मचारी कंपनी प्रबंधन के अफसरों के आने के बाद ही नीचे उतरने पर अड़े हुए हैं। श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के मंत्री श्याम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से कर्मचारी प्रोसेस प्लांट पर ही भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन के साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम लोगों को पत्र भेजा है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों के समर्थन में शाम लगभग पांच बजे भगवा सुंदरकांड परिवार के अध्यक्ष आशीष मिश्रा साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और श्रमिकों को अपना समर्थन दिया। आशीष मिश्रा ने बताया कि भगवा सुंदरकांड परिवार प्रतिदिन फैक्ट्री गेट पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button