Shahjahanpur News: नहीं आई वाराणसी-बरेली, यात्री परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:22 AM IST

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते उतरते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। रेलवे ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन एक दिसंबर से फरवरी के अंत तक कोहरे की वजह से निरस्त कर दिया। इनमें से शुक्रवार को 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस नहीं आई। जबकि कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय के बाद आईं। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
रेलवे ने कोहरे की वजह से मुरादाबाद मंडल की तमाम ट्रेनों का निरस्त किया है। इनमें शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गुजने वाली 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। जबकि 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। इनके अलावा 14675/74 शहीद एक्सप्रेस, 14229/30 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14673/74 शहीद एक्सप्रेस, 13006/05 मुगलसराय एक्सप्रेस, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है। वहीं, छपरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग संबंधी विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 05459/60 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर निरस्त रही। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि कोहरे और रिमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त हैं। इनमें रिजर्वेशन की प्रक्रिया भी बंद कर दी गई है। यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

