Shahjahanpur News: सूचना दी नहीं…एक हजार घरों में पानी की आपूर्ति रोकी

जलालनगर में हैंंडपंप पर कतार लगाकर पानी भरते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम के जल कल विभाग ने बगैर सूचना दिए जलालनगर के 1000 घरों में पानी की सप्लाई रोक दी। यहां रविवार शाम से नए ओवरहेड टैंक से कनेक्शन जोड़ने का काम चल रहा है। इस कारण मोहल्ले में तीन दिन से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। अधिकारियों के मुताबिक अभी दो दिन और पानी नहीं आएगा।
जलालनगर में लोगों के सामने पानी की समस्या अक्सर ही बनी रहती है। वर्तमान में कुछ घराें तक पानी आ रहा है लेकिन प्रेशर इतना कम है कि एक बाल्टी भरने में भी आधा घंटा लग जाता है। ऐसे में पिछले दिन तीन से लोगों को ज्यादा समस्या आ रही है। जरूरत होने पर पानी भरने के लिए इंडिया मार्का नलों तक जाना पड़ता है। ये नल घरों से इतनी दूर हैं कि बाल्टी भरकर घर तक पहुंचने में सांस फूल जाती है। मंगलवार सुबह और शाम को लोग इंडिया मार्का नलों पर लाइन लगाकर पानी भरते नजर आए। लोगों ने नगर निगम को भी सूचना दी पर कोई समाधान नहीं हुआ।
कर्मचारी काम में जुटे, एक-दो दिन और लगेंगे – नगर निगम के जलकल विभाग एई सूरज के अनुसार जलालनगर के सिर्फ उन घरों में पानी नहीं आ रहा है, जिनके कनेक्शन पुरानी पानी की टंकी से हैं। गौटिया में अमृत जल योजना के तहत निर्मित कराई गईं टंकी से पानी से सप्लाई शुरू होनी है। इसके लिए जल निगम के कर्मचारी जलापूर्ति की लाइन को नई टंकी से जोड़ने के काम में लगे हैं। यह काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। उसके बाद सभी घरों में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

जलालनगर में हैंंडपंप पर कतार लगाकर पानी भरते लोग। संवाद

जलालनगर में हैंंडपंप पर कतार लगाकर पानी भरते लोग। संवाद

जलालनगर में हैंंडपंप पर कतार लगाकर पानी भरते लोग। संवाद

जलालनगर में हैंंडपंप पर कतार लगाकर पानी भरते लोग। संवाद