शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मोहनपुर में बुखार से तमाम लोग बीमार, नहीं लगाया गया शिविर

Connect News 24

खुटार। गांव मोहनपुर में बुखार से कई घरों के तमाम लोग पीड़ित हैं। कई लोगों का बरेली और कई लोगों का खुटार के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

गांव के बागीश मिश्रा, शिवम मिश्रा, रामऔतार कुशवाहा, संतराम सक्सेना, बिल्लू मिश्रा, बाबूराम कुशवाहा, रिंकू शुक्ला, संजय तिवारी राजबहादुर शुक्ला, विजय बहादुर वाजपेयी, दरोगा वाजपेयी आदि का बरेली और खुटार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा भी तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं, जो झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में हैं।

गांव के विक्रम वर्मा की बुखार से मौत हो चुकी है। बीमार लोगों के परिजनों ने बताया कि निजी अस्पतालों में इलाज में भारी खर्च आ रहा है। हालत यह हैं कि लगभग हर घर में बुखार से पीड़ित हैं। गांव में एंटी लार्वा या और कोई दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी गांव के लोगों की सुध नहीं ली जा रही है। इससे लोगों में रोष है। राजबहादुर शुक्ला ने गांव में स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगवाकर दवा वितरण कराने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button