Shahjahanpur News: अब सताएगा घना कोहरा, 26 से संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:46 AM IST
शाहजहांपुर। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है। संभावना है कि दो दिन बाद न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 26 दिसंबर से कोहरा का प्रकोप बढ़ जाएगा।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन में न्यूनतम और अधिकतम गिरने के साथ ही गलन बढ़ेगी। पछुआ हवा चलती रहेगी।

