Shahjahanpur News: किराया बढ़ने से अब ई-बसों में सफर हुआ महंगा

शाहजहांपुर में संचालित इलेक्ट्रिक बस में चढ़ते यात्री
शाहजहांपुर। इलेक्ट्रिक बसों में वातानुकूलित सफर अब पहले से महंगा पड़ेगा। अब तक छह से 10 किमी की दूरी तय करने पर 20 रुपये किराया देना पड़ता था, अब इतनी ही दूरी के लिए 25 रुपये देने होंगे।
दरअसल, प्रदेश में संचालित इलेक्ट्रिक बसों के किराये में बढ़ोतरी की गई है। इनमें शाहजहांपुर की इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। किमी के हिसाब से किराये में वृद्धि किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार जीरो से तीन किमी की दूरी तय करने पर दस रुपये लिए जाएंगे, जोकि पूर्व की ही भांति है। तीन से छह किमी का सफर होने पर 25 रुपये किराया लगेगा, जबकि पहले यह 15 रुपये ही था। इसी तरह से छह से 10 किमी के लिए 20 की जगह 25, 10 से 14 किमी के लिए 25 की बजाय 30, 14 से 19 किमी की दूरी तय करने पर 25 के स्थान पर 35 रुपये किराया लगेगा। न्यूनतम किराया जहां 10 रुपये हैं, वहीं अधिकतम 70 से बढ़कर 75 रुपये हो गया है।
एक बस में 29 यात्रियों के बैठने की जगह
– एक इलेक्ट्रिक बस में 29 यात्रियों के बैठने की जगह होती है। इन बसों को एसी, सीसीटीवी, पैनिक बटन समेत अन्य आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है।
किमी – स्लैब – किराया पुराना – किराया नया
0-03 – 03 – 10 – 10
03-06 – 03 – 15 – 20
06-10 – 04 – 20 – 25
10-14 – 04 – 35 – 30
14-19 – 05 – 35 – 35
19-24 – 05 – 40 – 40
24-25 – 06 – 45 – 45
30-35 – 06 – 55 – 55
36-42 – 06 – 55 – 60
42-48 – 06 – 60 – 65
48-54 – 06 – 65 – 70
54-60 – 06 – 70 – 75
इलेक्ट्रिक बसों का किराया न्यूनतम 10 रुपये ही रखा गया है, लेकिन लंबे मार्गों पर अब अधिकतम 75 रुपये तक किराया लिया जाएगा, जोकि पहले 70 रुपये था। इन बसों में आरामदायक सफर के लिए यात्री सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है।
– संदीप लाहा, प्रबंधक, शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस, शाहजहांपुर