Shahjahanpur News: पैरामेडिकल की छात्रा के फाेटो वायरल करने का आरोपी नर्सिंग स्टाफ गिरफ्तार
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल की छात्रा के साथ छेड़खानी और फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी नर्सिंग स्टाफ योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन भी उसका अनुबंध खत्म करने की तैयारी में है।
छात्रा ने थाने पर मुकदमा दर्ज कर बताया कि किराए पर कमरा तलाश करते समय योगेश ने उसे अपने घर पर बुलाया और छेड़खानी की। इस बीच उसके फोटो क्लिक कर लिए थे। पुलिस में शिकायत करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देता था। वह सरेराह छेड़खानी भी करता था। करीब एक साल से मानसिक रूप से परेशान छात्रा ने अपनी आवाज उठाते हुए थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी नर्सिंग स्टाफ योगेश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि आरोपी को भेज दिया गया है। वहीं प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सीएमएस से वार्ता कर संबंधित पर विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।