Pilibhit News: डूबी रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

कलेक्टृेट में ज्ञापन देने पंहुचे लोग । संवाद
काफी संख्या में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए लोग, सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। रकम लेकर भागी फाइनेंस कंपनियों से राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर जमाकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर डूबी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की।
कई फाइनेंस कंपनियों में लोगों ने एजेंट के माध्यम से किस्तों में रकम को जमा की। जब समय पूरा हुआ तो कंपनियां रातोंरात भाग गईं। ऐसे में लोगों की मेहनत की कमाई डूब गई। ऐसे में कुछ माह पूर्व ऐसे लोगों में तब रकम वापसी की उम्मीद जगी जब सरकार ने इन लोगों से कलक्ट्रेट में फार्म जमा कराए।
इसके बाद प्रक्रिया ठंडी पड़ गई। यह भी नहीं बताया गया कि रकम मिलेगी या नहीं। बुधवार को काफी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने सारे दस्तावेज जमा कर दिए हैं लेकिन अब तक डूबी रकम वापस नहीं मिल सकी है। यहां तक कि अब तक ऐसी कंपनियों को नोटिस भी जारी नहीं हो सके हैं।
ऐसे में सभी ने डूबी हुई रकम को वापस दिलाने और ठगी करने वालों का सजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में वली हुसैन, प्रेम शंकर, मान सिंह, महेश चंद्र त्रिवेदी, प्रेमराज, लालाराम, देवीराम, विजय कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।