Shahjahanpur News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
तिलहर। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला जज भानुदेव शर्मा ने शपथ ग्रहण कराते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कहा कि वह अधिवक्ताओं के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं, जिससे भविष्य में कोई समस्या न रहे। हाईकोर्ट को पत्र लिखा है कि तिलहर में जमीन खरीदी जाए, जिस पर कोर्ट और चैंबर बनाए जाएं। अपर जिला जज एके राय ने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की। सिविल जज जूनियर डिवीजन मनोज यादव और अपर सिविल जज प्रमोद कुमार पाल ने अधिवक्ताओं के सहयोग की प्रशंसा की।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य शिरीष मेहरोत्रा ने अधिवक्ताओं की पैरवी करते हुए बार कौंसिल की ओर से तिलहर में लाइब्रेरी देने की घोषणा की। उन्होंने एडिशनल जिला जज की अदालत तिलहर में खोले जाने की मांग की। उप्र बार काउंसिल के सदस्य अजय कुमार शुक्ला, नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव नरेश चंद्र सक्सेना, वेदप्रकाश सिंह, शिरीष मिश्रा, जगत भान मौर्य, सुरेश चंद्र गुप्ता, जितेंद्र गंगवार, उपाध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आशीष अवस्थी ने विचार व्यक्त किए। एसडीएम दीपशिखा सिंह, सीओ प्रयांक जैन, प्रभारी तहसीलदार जगत मोहन जोशी सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन राजीव सिंह चौहान ने किया।

