शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: किशोरी से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST

जलालाबाद। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात अनुसूचित जाति की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी वीरभान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसी मामले में नगर की एक महिला चिकित्सक से भी डॉक्टरी सलाह के लिए पूछताछ की गई। फिलहाल, पीड़िता का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि सोमवार रात वीरभान, प्रमोद और सोने उनके घर में घुस आए और उनकी 14 साल की बेटी को उठाकर घर के सामने यूकेलिप्टस के बाग में ले गए। तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने अपनी बेटी के रोने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचीं। उन्हें देखकर आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button