शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां में डेढ़ घंटे लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Connect News 24

One and a half hour jam in Puwayan, ambulance also stuck

पुवायां के राजीव चौक पर जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

पुवायां। पुवायां के राजीव चौक पर मंगलवार दोपहर एक बजे भीषण जाम लग गया। आगे निकलने की होड़ में वाहन आड़े तिरछे होकर फंसे तो समस्या और जटिल हो गई। जाम में एंबुलेंस और कई स्कूली वाहन भी फंस गए। ढाई बजे बमुश्किल स्थिति सामान्य हो सकी।

मंगलवार दोपहर जय गुरुदेव के शिष्यों की साइकिल यात्रा पुवायां से होकर निकली। पुलिस को यात्रा में भारी भीड़ का अनुमान नहीं था, इस कारण इस पर ध्यान नहीं दिया गया। करीब दो हजार साइकिल यातित्रयों के राजीव चौक पहुंचने पर जाम लग गया। कार चालक आगे निकलने की होड़ में दूसरी साइड में आ गए तो हाईवे पूरी तरह जाम हो गया।

मौके पर कई दरोगा और सिपाही पहुंचे और वाहनों को निकलवाने का प्रयास किया। बाइक सवारों की भारी भीड़ ने गलत साइडों में जाकर स्थिति और विकराल कर दी। इस बीच 108 सेवा की एंबुलेंस सहित कई स्कूलोंं के वाहन भी जाम में फंस गए। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर बाइक चालकों को साइड में कराके किसी तरह आवागमन शुरू कराया। लोग डेढ़ घंटे तक जाम से जूझते रहे। ढाई बजे आवागमन सुचारू होने पर पुलिस और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

ठेले, खोमचे, ई-रिक्शा वाले बनते हैं जाम का सबब

पुवायां का राजीव चौक बेहद व्यस्त चौराहा है। यहां मैगलगंज-पूूरनपुर और शाहजहांपुर-पलिया हाईवे मिलते हैं। राजीव चौक से शाहजहांपुर, निगोही, बंडा, खुटार और कस्बे के अंदर जाने का मार्ग है। चौराहे के आसपास भारी संख्या में फलों और चाट के ठेले, ई-रिक्शा और डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं। पुलिस के मना करने के कुछ ही देर बाद ठेले और ई-रिक्शा चालक फिर से आधा हाईवे घेर कर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे दिन भर में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

पुवायां के राजीव चौक पर जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

पुवायां के राजीव चौक पर जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button