शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, भाई झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 03 May 2023 01:18 AM IST
कांट। थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा में मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से प्रदीप और उनका भाई सुशील गंभीर रूप से झुलस गए। बाद में प्रदीप की मौत हो गई। सुशील को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
रामपाल का बड़ा बेटा प्रदीप (21) और छोटा सुशील मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे छत पर रखे लोहे के पाइप उतार रहे थे। तभी छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया। पाइप में उतरे करंट से प्रदीप की मौत हो गई, जबकि सुशील गंभीर रूप से झुलस गया। प्रदीप की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
