शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शहर में 20 स्थानाें पर खुलेंगे ओपन जिम

Connect News 24

Open gyms will open at 20 places in the city

कार्यालय नगर निगम शाहजहांपुर।

– 5.1 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया

– स्वीकृति मिलते ही शुरू कराया जाएगा निर्माण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से 20 ओपन जिम बनाए जाएंगे। इनके लिए शहर के पार्कों और खुले स्थानों को भी चिह्नित किया गया है। इसके लिए 5.1 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

वर्तमान समय में शहर के शहीद पार्क में ओपन जिम बना हुआ है। इसके अलावा कैंट स्थित स्कूल और स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में ओपन जिम हैं। अब नगर निगम ने 20 अन्य स्थानों पर भी ओपन जिम बनाने का निर्णय किया है। यह स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जाने है। इसके लिए शहर के पार्कों तथा खुले स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पर लोग एकत्र होते हैं।

आवास विकास के आंबेडकर पार्क व रमेश पार्क किए गए चिह्नित

नगर निगम की ओर से आवास विकास कॉलोनी स्थित आंबेडकर पार्क और शहीद रमेश पार्क को ओपन जिम के लिए चिह्नित किया गया है। इसी तरह से नगर निगम के ककरा स्थित जैव विविधता पार्क, वृंदावन गार्डन, सिटी पार्क और साउथ सिटी कॉलोनी में भी ओपन जिम बनाए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी के तहत ओपन जिम बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसको स्वीकृति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

– आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (निर्माण) नगर निगम।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button