शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर संग्रहित की मिट्टी व अक्षत

Connect News 24

By organizing a program at the block level, soil and virgin soil was collected.

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पंचप्रण की शपथ लेते लोग। संस्था

शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को ब्लॉकस्तर पर किया गया। विकासखंड भावलखेड़ा, ददरौल, कांट, मदनापुर, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, पुवायां में कार्यक्रम के दौरान अमृत कलश में मिट्टी व अक्षत संग्रहित किया गया। साथ ही पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान देशभक्ति गीतों एवं नारों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। भावलखेड़ा व ददरौल में जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी एनके सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहित कुमार का नेतृत्व रहा। इसके अलावा प्रभारी बीडीओ आलोक कुमार अस्थाना, एनवाईसी व कबड्डी कोच प्रिया श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक सोनी, चौड़ेरा से युवक मंगल दल सदस्य शिवनाथ, ददरौल ब्लॉक में बीडीओ रवि कुमार सिंह, अजय भदौरिया, एसएस कॉलेज में उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार यादव, सुयश सिन्हा, मुकेश सिंह परिहार, विनय कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button