शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जेल गेट के पास खोला जाएगा आउटलेट

Connect News 24

शाहजहांपुर। जेल में जय गणेश सेवा समिति के सहयोग से महिला बंदियों को आर्गेनिक सुगंधित धूप, गाय के गोबर से हवन के लिए हस्तनिर्मित लकड़ी और दीपावली के लिए गाय के गोबर से डिजाइनर दीपक और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में इनका व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन कर बाजार में उतारने का प्रयास रहेगा। आगे चल कर यह कार्य पुरुष बंदियों से कराया जाएगा। शीघ्र ही कारागार के मुख्य द्वार के सामने जेल में बंदियों द्वारा उत्पादित तैयार सामान की उपलब्धता आमजन तक पहुंचाने के लिए आउटलेट खोला जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button