पीलीभीत

Pilibhit News: हाथियों ने पिपरा मुजप्ता में मचाया उत्पात, गन्ने की फसल रौंदी

Connect News 24

Elephants create havoc in Pipra Mujpta, trample sugarcane crop

हा​थियो ने खराब की फसल । स्रोत – क्षेत्रीय किसान

पूरनपुर। मैलानी की ओर से आए हाथियों ने बृहस्पतिवार रात थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता में जमकर उत्पात किया। पांच किसानों की गन्ने के फसल रौंद दी। खेत और एक धार्मिक स्थल पर लगा हैंडपंप उखाड़ दिया। सुबह होने से पहले हाथी मैलानी के जंगल की ओर लौट गए।

क्षेत्र में हाथी आने और खेतों में खड़ा गन्ना खाने व नुकसान करने की जानकारी शुक्रवार को किसानों को हुई। खेतों में हाथियों के पगचिह्न और लीद मिली। हाथियों ने गांव पिपरा मुजप्ता निवासी छंगा लाल, रमेश, गेंदनलाल, राजू और मनोहर की करीब आठ बीघा गन्ने की फसल रौंद दी। रमेश के खेत और समीप के जिंदबाबा स्थल पर लगा हैंडपंप उखाड़ दिया।

हाथियों के क्षेत्र में आने से क्षेत्र के किसानों में खलबली मची हुई है। हाथियों की निगरानी को मैलानी रेंज के वन दरोगा राजाराम के नेतृत्व में टीम लगी है। वन दरोगा राजाराम ने बताया कि दो दिन पहले एक हाथी, जबकि बृहस्पतिवार को क्षेत्र में दो हाथी आए है। इनके पगचिह्न मिले हैं। हाथी मैलानी रेंज की जटपुरा बीट की ओर चले गए हैं।

हाथियो ने खराब की फसल । स्रोत - क्षेत्रीय किसान

हाथियो ने खराब की फसल । स्रोत – क्षेत्रीय किसान


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button