बदायूं

Budaun News: उधार लेकर खरीदा कबाड़ा, राशि मांगी तो धमकी दी

Connect News 24

जरीफनगर के उस्मानपुर गांव का मामला, एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 6.56 लाख रुपये उधार लेकर कबाड़ा खरीदा। रुपये लौटाने की बारी आई तो बहाने बनाता रहा। जब ज्यादा कहा तो उसने गाली-गलौज ही नहीं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम भोयस निवासी लोचन सिंह उस्मानपुर गांव में बाइक मरम्मत का काम करता है। उसकी दुकान के बराबर में कांकसी निवासी ओमकार कबाड़े का काम करता है। ओमकार कमेटी भी डालता है और उसका अध्यक्ष भी है। कमेटी 72 हजार रुपये की है। इससे भोयस के दीपक, गौरव, विकास, हुसैनपुर के कैलाश कुमार और महाराज सिंह, वस्तुइया के राजेश, सत्यपाल और महीपाल आदि जुड़े हैं।

लोचन का कहना है कि कुछ दिन पहले ओमकार ने कबाड़ा खरीदने के लिए चार लाख रुपये उधार मांगे थे। इससे उन्होंने मदन से चार लाख रुपये दिलवा दिए थे। ओमकार ने उन रुपयों से कबाड़ा खरीद लिया। कुछ दिन बाद जब उन्होंने रुपये मांगे तो उसने बताया कि कबाड़ा सस्ता हो गया है। जब इसके मूल्य बढ़ जाएंगे तो वह बेच देगा।

बाद में उसने शिवकुमार से दो लाख रुपये और आबिद से 56 हजार रुपये और ले लिए लेकिन उसने रुपये नहीं लौटाए। लोचन ने कहा कि उसने अपनी जमानत पर रुपये दिलवाए हैं। जिनके रुपये हैं वह उससे रुपये मांग रहे हैं। ओमकार ने उन्हें रुपये नहीं दिए। उनके साथ गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने लोचन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button