बदायूं

Budaun News: धूमधाम से निकाली गई चंद्रप्रभु की शोभायात्रा

Connect News 24

Chandraprabhu's procession taken out with great pomp

बिल्सी में निकाली गई चंद्रप्रभु यात्रा में शामिल झांकी। संवाद

महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, जगह-जगह हुआ स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। नगर के जैन समाज की ओर से शुक्रवार को दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के समापन पर भगवान श्री चंद्रप्रभु की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जो नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार बम्बा चौराहे होते हुए मोहल्ला संख्या आठ जैन पहुंची।

जहां से पुनः इसी मार्ग से वापस होते हुए जेपी जैन स्कूल पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विभिन्न स्थानों से आए जैन समुदाय के लोगों ने शामिल होकर आरती कर मंगल कामनाएं की। शोभायात्रा में सभी श्रद्धालुओं ने णमोकार मंत्र का जाप किया।

इस मौके पर मृगांक जैन उर्फ टीटू, प्रशांत जैन, भूपेंद्र जैन, नीरज जैन, नीरेश जैन, अजीत जैन, नीरज जैन, अमित जैन, बवीता जैन, स्वीटी जैन, इंदू जैन, प्रीत जैन, अनिल जैन सोनी, डॉ आरती जैन, उपकार जैन, निखिल जैन, मयंक जैन, अनूप जैन, अमित जैन, डब्बू जैन, आशीष जैन, अरविंद जैन, दिलीप जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।

बिल्सी में निकाली गई चंद्रप्रभु यात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली गई चंद्रप्रभु यात्रा में शामिल झांकी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button