बदायूं

Budaun News: डेंगू से दो लोगों की मौत

Connect News 24

क्षेत्र में काफी संख्या में लोग चल रहे है बीमारी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं/बिल्सी। जिले में कहर बरपा रहे डेंगू से दो और लोगाें की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग अब भी बीमारियों पर काबू नहीं पा सका है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग नगर से बाहर निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं।

बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या एक टीचर्स कॉलोनी निवासी जय नारायन वार्ष्णेय (70) को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने पहले उनका नगर के प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया। उनकी हालत में सुधार न होने पर बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के दौरान उन्हे डेंगू से संक्रमित बताया गया।

इलाज के दौरान बृहस्पतिवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मुजरिया के गांव समसपुर निवासी टिल्लू (28) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जांच करने पर उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद में परिजन उन्हें बरेली ले गए। वहां पर शुक्रवार को दोपहर में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button