Shahjahanpur News: एक अक्तूबर को खिरनीबाग में होगा पाल सम्मेलन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय पाल महासभा के तत्वावधान में एक अक्तूबर को खिरनीबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके संबंध में बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पाल ने कहा कि समाज के लोगों को एकत्र कर उनकी हरसंभव मदद करना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों का सम्मान किया जाएगा। कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा। कोषाध्यक्ष रामस्वरूप पाल, संरक्षक वृक्ष प्रताप पाल, बाबूराम पाल, महेंद्र पाल, अतुल पाल, संजय कुमार पाल, इंद्रपाल, मोहित बघेल, रामकुमार पाल आदि मौजूद रहे। संवाद