शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वैष्णो देवी से लौट रहे बिहार के यात्री की मौत

Connect News 24

तिलहर। परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करके जम्मूतवी एक्सप्रेस से घर बिहार लौट रहा बुजुर्ग ट्रेन में ही बेहोश होकर गिर गया। परिजन सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस कारण लगभग 20 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही रुकी रही।

बिहार के जनपद कैमूर अंतर्गत थाना भभुआ के दुमदीन निवासी 62 वर्षीय गांव के मुखिया प्रेमचंद्र जायसवाल अपनी पत्नी बिंदु, बहनोई राजेश कुमार तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 24 जून को वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन के बाद सोमवार को परिवार सहित जम्मूतवी एक्सप्रेस के एसी कोच में लौट रहे थे।

बहनोई राजेश कुमार ने बताया कि तिलहर रेलवे स्टेशन से पहले प्रेमचंद्र ट्रेन की कोच में शौच के लिए गए थे। इसके बाद बाहर निकलकर वह वाॅश बेसिन पर हाथ धो रहे थे। इसी दौरान अचानक वह गिर पड़े और बेहोश हो गए। तिलहर स्टेशन पर गाड़ी रुकने पर तुरंत उन्हें नीचे उतारा गया। इस दौरान वह उनकी पत्नी बिंदु और दो अन्य लोग तिलहर में उतर गए। बाकी लोग ट्रेन से सामान लेकर घर की ओर चले गए। बताया कि तत्काल उन्हें तिलहर सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर के मुताबिक प्रेमचंद्र को हार्ट अटैक होने की आशंका है। प्रेमचंद की मौत के बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से बिहार लेकर चले गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button