शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: लखनऊ मेल में महिला डॉक्टर के केबिन में यात्री ने की लघुशंका
लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल (12229) में शनिवार रात यात्री ने महिला डॉक्टर के केबिन में आकर लघुशंका कर दी। विरोध पर वह बहस करने लगा। कंट्रोल के आदेश पर शाहजहांपुर में ट्रेन को रोककर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार लिया।