शाहजहाँपुर
रामोत्सव : शहीदों की नगरी में छाया भगवा रंग
रामोत्सव की तैयारी को लेकर शहीदों की नगरी भगवामय हो गई है। भगवान राम के आगमन को लेकर घर और आंगन सजा लिए गए हैं। बाजारों में भी रौनक है। वहीं मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। सोमवार को हर्षोल्लास के साथ रामोत्सव मनाया जाएगा।