शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एकेडमी में गेंद जाने पर हंगामा, तीन युवकों को पीटा, पथराव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 22 Jan 2024 02:36 AM IST

Uproar over ball going on in academy, three youths beaten, stones pelted

तिलहर के एलबीजीपी कॉलेज के पास एकेडमी में हुए विवाद के बाद पुलिस को जानकारी देते घायल गौरव गुप्

तिलहर। खेल के मैदान के पास बने आईजी साहब एकेडमी में गेंद चले जाने पर हंगामा हो गया। तीन युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने तीनों बमुश्किल बाहर निकाला। मौके पर पुलिस तैनात कर दी है।

मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी गौरव गुप्ता ने तहरीर में बताया कि एलबीजेपी इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह उसका भाई अजीत गुप्ता क्रिकेट खेल रहा था। पास बनी एकेडमी परिसर में गेंद चली गई। वहां जिम का भी संचालन होता है। आरोप है कि गेंद लेने जाने पर जिम संचालक समेत अन्य युवकों ने उसे बंधक बनाते हुए पीटा। जब उसके भाई गौरव व राना बचाने पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया।

चीख-पुकार सुनकर लोगों ने गेट खुलवाने का प्रयास किया। तब जिम के अंदर से पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने गेट खुलवाकर बमुश्किल तीनों युवकों को बाहर निकाला। गौरव गुप्ता ने जिम संचालक पर 15-20 अज्ञात साथियों के साथ बंधक बनाकर तमंचों की बटों व राॅड से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तिलहर के एलबीजीपी कॉलेज के पास एकेडमी में हुए विवाद के बाद पुलिस को जानकारी देते घायल गौरव गुप्

तिलहर के एलबीजीपी कॉलेज के पास एकेडमी में हुए विवाद के बाद पुलिस को जानकारी देते घायल गौरव गुप्


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button