Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मूंगफली विक्रेता की मौत

मृतक सुधीर का फाइल फोटो
बंडा। थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी रामलाल के पुत्र सुधीर (36) की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हाेने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सुधीर बिलसंडा रोड पर मूंगफली का ठेला लगाते थे। रविवार देर शाम वह मूंगफली की बिक्री कर अपने घर जा रहे थे। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर इंडस्ट्रीज के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
रास्ते से गुजर रही डायल 112 की टीम ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सुधीर की मौत से मां प्रेमादेवी, पत्नी सत्यवती, पुत्र विशाल व कार्तिक पुत्री नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है।