शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: कांवड़ियाें के रूट पर भारी वाहनाें को जाने से रोका

जलालाबाद से गुजरते कांवड़ यात्री
जलालाबाद। माह के अंतिम सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पित करने की कामना के चलते शुक्रवार से ही कांवड़ियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई। पैदल के अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक व अन्य निजी वाहनों से निकलने वाले कांवड़ियों के जत्थों के कारण याकूबपुर तिराहे से लेकर बारहपत्थर तक मेले जैसा माहौल बना हुआ है। कांवड़ियों को सुरक्षा और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए साप्ताहिक रूट डाइवर्जन की व्यवस्था सोमवार तक जारी रहा। सरकारी बसों को छोड़कर दिन में कांवड़ियों वाले सभी रूट भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहे। संवाद