शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीवर लाइन के लिए मनमर्जी से खोद रहे सड़कें… जाम में फंस रही जनता

Connect News 24

Digging arbitrarily for sewer line
Roads remain, people stuck in jam

मोहल्ला मोहम्मद जई में खुदा पड़ा सीवर लाइन का गड्ढा। संवाद

शाहजहांपुर। सीवर लाइन का काम शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। निर्माण एजेंसी बगैर किसी सूचना के अचानक सड़कें खोदनी शुरू कर देती है। सुबह तक सड़क ठीक होती है, थोड़ी देर बाद जब लोग बाहर निकलते हैं तो पता चलता है कि आधी सड़क खोद दी गई है। कार निकालने की जगह भी नहीं है। इसके अलावा पानी का छिड़काव न कराने से दिनभर धूल उड़ती रहती है।

सीवर लाइन बिछाने का काम करीब दो साल पहले शुरू हुआ था। जून 2023 तक काम पूरा होने का समय निर्धारित है, लेकिन अब तक 70 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो पाया है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि सीवर लाइन डालने के लिए कोई प्लानिंग नहीं की गई है। एक ही गली या सड़क पर बार-बार खोदाई की जा रही है। पहले पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई की जाती है, फिर ज्वाइंट करने के लिए खुदाई होती है।

सुबह सोकर उठे तो सड़क पर था गहरा गड्ढा

मोहल्ला मोहम्मद जई में देवी प्रसाद स्कूल के सामने गली के लोगों ने बताया कि शाम को सड़क बिल्कुल सही थी। सुबह सोकर उठे तो पता चला कि सीवर लाइन की मरम्मत के लिए सड़क को खोद दिया गया है। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है। लोग घरों से वाहन तक नहीं निकाल पा रहे हैं।

लोहारों वाले चौराहे की सड़क कर दी बंद

लोहारों वाले चौराहे पर शुक्रवार को रास्ता बंद करके सीवर लाइन डालने का शुरू हुआ। इसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। रविवार सुबह चौराहे से थोड़ा आगे सीवर लाइन की मरम्मत के लिए गड्ढा खोद दिया गया। इसकी वजह से रास्ता बंद हो गया। इससे लोगों का निकलना दूभर हो गया। दरअसल, कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगाया जाता कि आगे रास्ता बंद है। व्यक्ति वाहन लेकर पहुंचता है तो पता चलता है कि आगे सड़क खुदी है। तब उसे लौटकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है।

कोई संकेतक नहीं लगाया जाता

जिस रोड पर सीवर लाइन डालने काम किया जाता है, उसके एंट्री प्वाइंट पर संकेतक नहीं लगाया जाता है। इससे लोगों को पता ही नहीं चलता कि आगे काम चल रहा है। ट्रैफिक भी डायवर्ट नहीं किया जाता है। इस वजह से राहगीरों को तो दिक्कत होती है, जाम भी लग जाता है। मुख्य सड़कों पर आए दिन काम होने की वजह से जाम की गंभीर समस्या बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस को भी सक्रिय नहीं किया जाता है। इससे अव्यवस्था बनी रहती है।

खोदाई की सूचना न देने से होती है दिक्कत

जब से सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ है तब से कई बार सड़क खोदी जा चुकी है। दो दिन पहले अचानक सड़क खोद दी गई। इसकी कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई। सड़क की खोदाई होने से मोहल्लेवासियों को काफी दिक्कत हो रही है। – अरविंद त्रिपाठी, मोहम्मद जई

घर से काम के लिए निकले थे। लोहारों वाले चौराहे के पास पहुंचे तो देखा कि रास्त बंद है। इससे पहले भी दो दिन पहले रास्ता बंद करके खोदाई हो रही थी। अगर जानकारी होती तो दूसरे रास्ते से निकल जाते। इससे काम पर जाने में देरी हो गई। – दानिश, ककरा कलां

वर्जन-

शहर में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। जिसकी वजह से सड़कों और गलियों में खोदाई करनी पड़ती है। काम को प्लानिंग से किए जाने के लिए संबंधित एजेंसी से कहा गया है। जिससे आम लोगों को परेशानी न हो। – सुनील यादव, एक्सईएन जलनिगम

मोहल्ला मोहम्मद जई में खुदा पड़ा सीवर लाइन का गड्ढा। संवाद

मोहल्ला मोहम्मद जई में खुदा पड़ा सीवर लाइन का गड्ढा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button