बदायूं

Budaun News: पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने पुलिस के पास पहुंचा युवक

Connect News 24

अलापुर। ककराला पुलिस चौकी पर पहुंचे युवक ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने की बात कहते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। चौकी पुलिस के अलावा अधिकारियों को भी फोन कर पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की, लेकिन पुलिस जांच की बात कहते हुए युवक को टरकाती रही।

ककराला के रहने वाले युवक का आरोप है कि वर्ष 2020 में उसने ककराला की ही युवती के साथ निकाह किया था। करीब डेढ़ साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा। बीते वर्ष नवंबर में उसकी पत्नी ने उसके और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की जांच में यह मामला फर्जी निकला। इसके बाद उसकी पत्नी ने गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने उसपर दो हजार रुपये महीने का गुजारा भत्ता देने का नोटिस जारी किया है।

युवक ने बताया कि रविवार को उसे पता चला की उसकी पत्नी की शादी उसके परिजन उरौलिया गांव के किसी व्यक्ति के साथ कर रहे हैं। जानकारी होने के बाद वह ककराला पुलिस चौकी पर पहुंच और उसने शादी रुकवाने की मांग की। एसएचओ अलापुर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि शिकायत मिली है पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button