शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पानी में घिरे मकान छोड़कर पलायन कर गए ककराखुर्द के लोग

Connect News 24

People of Kakrakhurd fled leaving their houses surrounded by water

ककरा खुर्द में पलायन के बाद बंद पड़ा घर। संवाद

शहर की सड़कों पर हुआ जलभराव और कीचड़, झेलनी पड़ रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश बुधवार रात को भी जारी रही। लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हैं तो घरों व दुकानों में भी पानी भरने लगा है। पानी के बीच घिरे मकानों को छोड़कर लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

शहर के ककराखुर्द मोहल्ले में एमआरएफ सेंटर के पीछे स्थित तालाब के किनारे दीवार बनाए जाने के बाद से जलभराव की समस्या बनी रहती है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है। तालाब का पानी मकानों तक पहुंच गया है। मकानों के चारों ओर पानी भरने के बाद लोगों का घरों से निकलना तक बंद हो गया है।

रोज-रोज की समस्या से परेशान होकर लोगों को अपने मकान छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है। मोहल्ले में ऐसे सात-आठ मकान है, जोकि पूरी तरह से पानी से घिरे हैं। इनमें से दो मकानों के लोग कहीं और चले गए हैं। बाकी लोग कैसे भी गुजर-बसर कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बारिश के चलते शहर की सड़कें भी जलमग्न हो गईं हैं।

बृहस्पतिवार को भी बारिश के दौरान नगर निगम कार्यालय, टाउनहाल रोड, लाल इमली चौराहा से ईदगाह रोड, लाल इमली चौराहा से रोडवेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग को जाने वाले मार्ग और हॉकी मैदान के सामने वाली रोड पर जलभराव और कीचड़ की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी से दो-चार होना पड़ा।

इनके अलावा बहादुगंज में गल्ला मंडी से लकड़ी मंडी मार्ग पर जलभराव रहा। शहर में जलभराव की समस्या के निदान को किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

मोहल्ले में जब मकान बनाया था, तब जलभराव की समस्या नहीं थी। जबसे नगर निगम ने एमआरएफ सेंटर के पीछे की दीवार बनाई है, तब से तालाब के पानी की निकासी नहीं हो पा रही। पानी बढ़ने पर जलभराव हो रहा है।

– लियाकत, ककरा खुर्द

बारिश में तालाब भरने के बाद पानी मकानों और खाली प्लाॅटों तक पहुंच जाता है। इस समय सात-आठ मकान पानी से घिरे हुए हैं, जिनमें रहने वाले लोग घर से निकल भी नहीं पा रहे। दो मकानों के लोग किसी दूसरी जगह पलायन कर गए हैं।

– दिलशाद, ककरा खुर्द

ककरा खुर्द में पलायन के बाद बंद पड़ा घर। संवाद

ककरा खुर्द में पलायन के बाद बंद पड़ा घर। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button