शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज और कल 22 केंद्रोें पर होगी पीईटी

Connect News 24

शाहजहांपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 28 और 29 अक्तूबर को शहर के 22 केंद्राें पर होगी। इसको लेकर शुक्रवार को सभी केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अभ्यर्थियों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया गया। सीसीटीवी, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया।

पीईटी के लिए एसएस कॉलेज में तीन और जीएफ कॉलेज में दो केंद्र बने हैं। एसएसएमवी, माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल, जीटीआई, एनटीआई, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, जीआईसी, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर, इस्लामिया इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, सेंट पाॅल इंटर कॉलेज तथा श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 384 से लेकर 600 की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही सहायक पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई है। रिजर्व में भी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

दो पालियों में होगी परीक्षा : उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पहली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। जबकि दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। दो दिनों में 41280 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

सिटी मजिस्ट्रेट संभालेंगे शांति एवं कानून व्यवस्था : परीक्षा के लिए सिटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा को परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर विधि, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन कराएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button