Shahjahanpur News: फार्मेसी के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

पुवायां में जागरूकता रैली निकालते रतन सिंह फार्मेसी ऑफ कॉलेज के छात्र। संवाद
पुवायां। गांव भूड़ा मैनारी स्थित श्री रतन सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने सोमवार को पुवायां कस्बे में रैली निकालकर लोगों को फार्मासिस्ट से ही दवाई लेने के लिए जागरूक किया।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर शिक्षकों के साथ ही कॉलेज के छात्र सोमवार दोपहर को पुवायां नगर में पहुंचे। नगर के राजीव चौक से खुटार, बंडा, शाहजहांपुर रोड, राजा मार्केट आदि स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने जहां फार्मासिस्ट वहां दवा, झोलाछाप को हटाएं फार्मासिस्ट अपनाएं आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रतन सिंह फार्मेसी ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर आदित्य यादव, हेड ऑफ डिपार्टमेंट विनीत कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। संवाद